सड़क पर ब्रेकर को लेकर विवाद, RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या

देवरिया, 2 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में सड़क पर ब्रेकर बनवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने से 50 वर्षीय रामेश्वर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया गया कि रामेश्वर तिवारी अपने घर के सामने सड़क पर ब्रेकर बनवाना चाहते थे, जिसका पड़ोसी पक्ष विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। घायल रामेश्वर को पहले लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर लार पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *