समाचाररिमझिम बारिश के बीच जगदलपुर में गूंजा स्वच्छता का संदेशसांसद  महेश कश्यप और महापौर  संजय पाण्डे ने नया बस स्टैंड में की सफाई

जगदलपुर, 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के तहत बुधवार को शहर के नया बस स्टैंड परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौसम की रिमझिम बारिश के बावजूद जनप्रतिनिधियों और स्वच्छाग्रहियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बस्तर सांसद  महेश कश्यप और महापौर  संजय पाण्डे की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्वच्छाग्रहियों ने बस स्टैंड परिसर में झाड़ू थामकर साफ-सफाई की और कचरा एकत्र कर स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया।

अभियान के दौरान सांसद  महेश कश्यप ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का संस्कार बनना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं महापौर  संजय पाण्डे ने नगरवासियों से अपील की कि वे बस स्टैंड जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को साकार करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और निगम के स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे, जिन्होंने वर्षा के बीच भी पूरे परिसर की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *