ममता बनर्जी की भतीजी की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय बृष्टि का शव

बीरभूम। 1सितम्बर 2026/पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव मंगलवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित पैतृक घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

तलाक और वैवाहिक विवाद को लेकर तनाव की बात सामने आई

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बृष्टि पिछले कुछ समय से वैवाहिक विवाद और तलाक की प्रक्रिया को लेकर मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। बताया जा रहा है कि उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और परिवार के सदस्यों तथा अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बृष्टि के पिता निहार मुखर्जी, ममता बनर्जी के ममेरे भाई बताए जाते हैं और स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े हुए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *