श्रीनगर में गूंजा तिरंगा, एलजी मनोज सिन्हा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

श्रीनगर: 12अगस्त 2026/जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में देशभक्ति और एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, सरकारी कर्मचारी, सुरक्षाबलों के जवान, पुलिस अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा नजर आया। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अनंतनाग, शोपियां और गांदरबल समेत जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि श्रीनगर की धरती पर तिरंगे का शान से लहराना देश की एकता, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है।

वहीं, वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को जम्मू-कश्मीर में एकता और देशभक्ति की भावना का मजबूत संदेश बताया।

तिरंगा यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और श्रीनगर में राष्ट्रभक्ति का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *