स्ववित्तीय योजना के तहत पीजीडीसीए में अध्यापन का अवसर, दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय ने मांगे आवेदन

जगदलपुर, 31 जुलाई 2026। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, जगदलपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्ववित्तीय मद से संचालित पीजीडीसीए (पी.जी. डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रम में अध्यापन कार्य हेतु एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही ई-मेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।
पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यूजीसी एवं छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप होना अनिवार्य है। चयनित शिक्षक को स्ववित्तीय समिति के निर्णयानुसार प्रतिमाह 21,296 रुपये की एकमुश्त मानदेय राशि प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्राचार्य, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *