जगदलपुर, 27 जुलाई 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने रविवार को बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राहुल टिकरिहा ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा संगठन को बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कार्यों से लाखों लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने कहा कि बलिराम कश्यप के आदर्श, कार्यशैली और जनसेवा की भावना आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय बलिराम कश्यप के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने तथा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, भाजयुमो बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, सोम प्रकाश जोशी, राहुल सोनी, कृष्णा निषाद, मणिविक्रम नायडू, शरद श्रीवास्तव, राज देवांगन, रवि शर्मा, प्राचीन तिवारी, जशवंत जोशी, विवेक साहू, दीपक पांडे, गौरव, धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।