अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगदलपुर में विशाल निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

जगदलपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 (रविवार) को जगदलपुर में एक विशाल निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगः कर्मसु कौशलम्” तथा “स्किल्स इन एक्शन इज़ योगा” रखी गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।
यह योग शिविर प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक लागू वाटिका लॉन, साईं मंदिर के पास, चित्रकूट रोड, जगदलपुर में आयोजित होगा। शिविर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला रहेगा और इसमें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। शिविर में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों से अपने साथ योगा मैट अथवा आसन और पानी की बोतल लाने का आग्रह किया गया है।
द आर्ट ऑफ लिविंग, जगदलपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने नागरिकों से अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ योग शिविर में शामिल होने की अपील की है।
निःशुल्क पंजीयन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति आयोजकों के व्हाट्सऐप समूह से भी जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *