प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, अब काउंसलिंग का इंतजार

जगदलपुर17मई26/


मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नवमी प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के अनुसार परीक्षा में शामिल विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in⁠� पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विभाग ने बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आगे की प्रक्रिया, तिथियों और आवश्यक निर्देशों की जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *