बस्तर की बेटियों का शिक्षा में परचम: 5वीं और 8वीं की मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा, ग्रामीण प्रतिभाओं ने भी चमकाया नाम

1मई2026

बस्तर जिले में घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों ने शिक्षा जगत में नई उम्मीद और गर्व का माहौल बना दिया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों ने साफ कर दिया कि बस्तर की बेटियां अब हर शैक्षणिक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर अपना वर्चस्व कायम किया।
कक्षा 5वीं की परीक्षा में इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद रोचक रही, जहां जिले में प्रथम स्थान पर चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया। कौशल्या यादव, आदित्य ठाकुर, ऋषि कुमार गोटे और सिया गुप्ता ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस सूची में बेटियों की मजबूत उपस्थिति ने खास ध्यान आकर्षित किया। दूसरे स्थान पर भी कई छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया कि बस्तर की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है।
कक्षा 8वीं के परिणामों में भी छात्राओं का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। सोनाक्षी नंदी ने जिले में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया, जबकि पूर्वी मंडल, महक परवार और संतोषी कश्यप जैसी छात्राओं ने भी शीर्ष स्थानों पर जगह बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि बस्तर की बेटियां किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *