24मार्च2026
नारायणपुर, । थाना कुमनार क्षेत्र में ITBP 29वीं बटालियन और जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा 22मार्च को पुलिस-जन संवाद एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, ग्रामीणों से जनसंवाद किया गया, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई और सामूहिक भोजन के साथ सांस्कृतिक सहभागिता भी आयोजित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास को मजबूत करना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना रहा। जिला पुलिस नारायणपुर और ITBP ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना और मजबूत हो सके।