बस्तर में ऐतिहासिक सरेंडर: 108 माओवादी मुख्यधारा में लौटे, 3.29 करोड़ के इनामी; भारी हथियार और करोड़ों की रकम बरामद

जगदलपुर, 11 मार्च 2026।
बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 3.29 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
जगदलपुर के शौर्य भवन स्थित पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। यह कार्यक्रम “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान) विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीएसएफ सिवांग नामग्याल, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक शालीन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पुलिस महानिरीक्षक बी.एस. ध्रुव सहित बस्तर संभाग के सातों जिलों के पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय सुरक्षा बलों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
संगठन के कई बड़े कैडर भी शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के कई अहम पदाधिकारी भी शामिल हैं। इनमें पश्चिम बस्तर डिवीजन के डिवीजनल कमेटी सदस्य राहुल तेलाम, पंडरु कोवासी और झितरु ओयाम, पूर्व बस्तर डिवीजन के रामधर उर्फ बीरु, उत्तर बस्तर डिवीजन के मल्लेश, PLGA बटालियन नंबर-01 के CYPC कमांडर मुचाकी और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर के कोसा मंडावी जैसे प्रमुख कैडर शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वालों में 5 डिवीजनल कमेटी सदस्य, 2 जोनल स्तर के PLGA कंपनी कमांडर, 15 प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य, 21 एरिया कमेटी सदस्य और 63 पार्टी सदस्य शामिल हैं।
101 घातक हथियार बरामद
सरेंडर करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी और अन्य खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इन अभियानों में AK-47, INSAS, SLR, LMG, .303 राइफल और BGL लांचर सहित कुल 101 हथियार बरामद किए गए।
बरामद हथियारों में 7 AK-47, 10 INSAS राइफल, 5 SLR, 4 LMG, 20 .303 राइफल, 25 बारह बोर राइफल, 11 BGL लांचर, 51 मिमी मोर्टार सहित अन्य हथियार शामिल हैं।
जिला-वार बरामदगी में नारायणपुर से 49 हथियार मिले हैं। इसके अलावा बस्तर से 24, सुकमा से 12, बीजापुर से 9, दंतेवाड़ा से 5 और कांकेर से 2 हथियार बरामद किए गए।
3.61 करोड़ नकद और सोना भी मिला
सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान माओवादियों के एक डंप से 3.61 करोड़ रुपये नकद और करीब 1.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *