CBSE मैथ्स पेपर के QR कोड से खुला “रिकरोल” वीडियो, छात्रों के बीच चर्चा का विषय

10मार्च2026

नई दिल्ली।
9 मार्च 2026 को आयोजित Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 12वीं की गणित परीक्षा से जुड़ी एक अनोखी घटना सामने आई है। प्रश्नपत्र पर दिए गए कुछ QR कोड, जिनका उपयोग पेपर की प्रामाणिकता जांचने के लिए किया जाता है, स्कैन करने पर यूट्यूब पर मशहूर रिकरोल वीडियो खुलने लगा। यह वीडियो प्रसिद्ध गीत Never Gonna Give You Up का है, जिसे ब्रिटिश गायक Rick Astley ने गाया है।
मामला सामने आने के बाद CBSE ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह असली हैं और परीक्षा की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है। बोर्ड के अनुसार यह एक तकनीकी गड़बड़ी (ग्लिच) है, जिसे गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दीं। हालांकि परीक्षा के दौरान केंद्रों में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए अधिकांश छात्रों को इस बारे में जानकारी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *