10मार्च 2026
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गीदम के पनेड़ा स्टेडियम के पास की गई, जहां एक व्यक्ति सट्टी-पट्टी लिखकर लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवा रहा था।
मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने में सफल हो गए, लेकिन एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष देवांगन (36 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 6 गीदम बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा लिखने की पर्चियां, एक डॉट पेन और करीब 15 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई