एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बस्तर की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन: 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026:
विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात, जिसे एशिया का नियाग्रा कहा जाता है, पर 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजित इस रजत महोत्सव का उद्घाटन समारोह 18 फरवरी को संध्या 4 बजे चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री  केदार कश्यप होंगे, जबकि अध्यक्षता बस्तर सांसद  महेश कश्यप द्वारा की जाएगी। उद्घाटन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव और चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। उद्घाटन अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर विधायक  लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष  वेदवती कश्यप, नगर निगम महापौर  संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष  श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  रूपसिंह मंडावी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
यह महोत्सव कला और संस्कृति का संगम होने के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों का मंच भी बनेगा। इसके अलावा कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त नागरिकों से इस भव्य समारोह में सादर भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *