लोन दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी: कांकेर पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

कांकेर।/16/02/2026 थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित को आसान लोन दिलाने का भरोसा दिलाकर उसके मोबाइल में लोन ऐप डाउनलोड कराया और करीब ₹6,39,456 का लोन स्वीकृत करवा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसमें से ₹5,00,000 अपनी खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 64/26 दर्ज करते हुए आरोपी लक्ष्मण साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 316(5) के तहत मामला कायम किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही थाना नरहरपुर में धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *