उत्तर प्रदेश 29सितंबर 2026/ललितपुर में 25 वर्षीय B.Pharm छात्र भूपेंद्र अहिरवार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकाबाग मोहल्ले में शराब की दुकान के सामने पांच हमलावरों ने छात्र पर हमला कर दिया।
जान बचाने के लिए भूपेंद्र शराब की दुकान के अंदर घुस गया, लेकिन हमलावरों ने उसे बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले पत्थरों से उस पर हमला किया और फिर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरी वारदात शराब की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।