मायके आई महिला ने 6 महीने की बेटी की जान ली, फिर खुद भी उठाया खौफनाक कदम

सोलन: 24सितंबर2026/हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के आंजी रबौन इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मायके आई 29 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी छह महीने की बेटी को पानी में डुबो दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने भी अपनी जान दे दी। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान प्रिशिका और उसकी छह माह की बेटी की पहचान शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। बुधवार को उसकी छोटी बहन किसी काम से बाहर गई थी। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। अधिकारियों ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *