वंदे मातरम् के कथित अपमान पर गरजा बस्तर, भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

जगदलपुर। 16अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर ने जगदलपुर में मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। हाथों में मशाल और जुबां पर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

मशाल जुलूस कोतवाली चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर के समीप पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय अस्मिता के समर्थन में आवाज बुलंद की।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता की लड़ाई, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रगीत का किसी भी मंच पर अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्र के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महापौर संजय पांडे ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया कथित कृत्य उनकी देशविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रगीत का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा।

मशाल जुलूस में बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, आर्येन्द सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्राही, परिस बेसरा, श्रीनिवास मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र बाजपेयी, रोहित त्रिवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, रणजीत पांडे, प्रकाश झा सहित भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *