हॉर्टिकल्चर कॉलेज गेट के पास चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था युवक, बस्तर पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

जगदलपुर, 29 जुलाई 2026। बस्तर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज गेट के पास का है, जहां आरोपी आम लोगों में भय का माहौल बना रहा था।

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम निषाद (22 वर्ष), निवासी धरमपुरा, जगदलपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बस्तर पुलिस ने कहा है कि जिले में गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *