26 जुलाई को बस्तर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: सैकड़ों युवाओं के पार्टी में शामिल होने की तैयारी, आड़ावाल में होगा भव्य आयोजन

जगदलपुर, 24 जुलाई 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर द्वारा 26 जुलाई को आड़ावाल में भव्य भाजपा प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिले भर में युवाओं से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने में जुटे हुए हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा की सदस्यता लेने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बनने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवा शक्ति के उत्साह, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगा। युवाओं के भाजपा से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागी बनाना है।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के बड़ी संख्या में युवा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन से जुड़ने वाले हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *