संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या! बीजापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा

9जुलाई 2026

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नंबी में वृद्ध ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मृतक के ही बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक और संपत्ति विवाद के चलते आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नंबी निवासी वृद्ध मुचाकी हूंगा की हत्या के बाद घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान, तकनीकी और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर संदेह मृतक के बड़े बेटे मुचाकी देवा (27 वर्ष) पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर चल रहे तनाव के कारण उसने अपने पिता की हत्या की। पुलिस ने आरोपी मुचाकी देवा, निवासी बंगाल पारा, ग्राम नंबी, थाना उसूर, जिला बीजापुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *