उत्कर्ष योजना में कक्षा 6वीं प्रवेश पर फिलहाल रोक, नई तिथि का इंतजार

31मई 2026

जगदलपुर। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय योजना से जुड़ी संस्थाओं के इंपेनलमेंट तथा प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में देरी होने के कारण लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हर वर्ष इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयनित संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। लेकिन इस वर्ष आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं हो पाने के कारण प्रवेश प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लिया गया है। नई प्रवेश तिथि और आगे की कार्यवाही से संबंधित जानकारी जल्द ही विभागीय स्तर पर जारी की जाएगी।

इस बीच अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रवेश से जुड़ी आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। विभाग द्वारा जारी आगामी निर्देशों के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *