बचेली में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

17मई 2026

दंतेवाड़ा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बचेली थाना पुलिस ने मुण्डरा कैंप टेकरी क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 1870 रुपए नकद और 52 पत्तों की गड्डी जब्त की है। पकड़े गए सभी आरोपी मुण्डरा कैंप क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दंतेवाड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *