कांकेर। जिले में चलाए जा रहे उजियारा_अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो वाहन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नाथियानवागांव स्थित कोसा सेंटर इमली मोड़ के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में गांजा छुपाकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली कांकेर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
भूपेन्द्र जैन (25 वर्ष), पिता संजय जैन, निवासी माकड़ी सिंगराय, थाना कांकेर
रमाकांत साहू (27 वर्ष), पिता अजय साहू, निवासी माकड़ी सिंगराय, थाना कांकेर
बरामद सामग्री
496 ग्राम गांजा (सफेद प्लास्टिक में रखा हुआ)
काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG 05-2359
बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल
विवो कंपनी का मोबाइल फोन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
उजियारा अभियान में कांकेर पुलिस की कार्रवाई — गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जब्त