16मेटी2026
गीदम में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कडती पारा स्थित एजुकेशन सिटी जाने वाले सीसी रोड के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा, जो रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों में पंकज जैन और डल्लो राम कडियाम शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3290 रुपये नगद और 14 नग सट्टा पट्टी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।