बीजापुर, 18 फरवरी 2026। जिले में माओवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना गंगालूर क्षेत्र के पेद्दाजोजेर जंगल में माओवादियों द्वारा निर्मित लगभग 7 फीट ऊंचे अवैध स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी, एसटीएफ तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (कोबरा 202) की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान की।
इसी दौरान थाना भोपालपटनम क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल में केरिपु 214 की टीम को डिमाइनिंग के समय माओवादियों द्वारा बीयर बोतल में लगाए गए दो आईईडी बरामद हुए। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बीडीडी टीम ने मौके पर ही दोनों आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन तथा क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा बनाए गए प्रतीकात्मक ढांचे, स्मारक, हिंसा के चिन्ह और भय पैदा करने वाले अवशेषों को लगातार चिन्हित कर समाप्त किया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पेद्दाजोजेर जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई — 7 फीट ऊंचा माओवादी स्मारक ध्वस्त, बीयर बोतल IED बरामद कर नष्ट