अबूझमाड़ में बड़ा हादसा: खाई में पलटा ITBP का वाहन, 6 जवान घायल… 2 की हालत गंभीर

बस्तर के दुर्गम अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुतुल-कोडनार मार्ग पर आईटीबीपी के जवानों से भरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 से 6 जवान घायल हुए हैं, जिनमें दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक जवान इलाके में डीमाइनिंग और सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकले थे। अबूझमाड़ का यह इलाका लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है, इसलिए यहां सुरक्षा बल लगातार तैनात रहते हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी और उबड़-खाबड़ रास्ते पर अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद साथी जवानों और स्थानीय टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *