30अप्रैल2026
जम्मू-कश्मीर के रेल इतिहास में आज नया अध्याय जुड़ रहा है। जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच पहली बार अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू हो रही है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई हैं। यह ट्रेन करीब 267 किलोमीटर की दूरी मात्र 4 घंटे 50 मिनट में तय कर श्रीनगर पहुंचेगी।
20 आधुनिक कोचों से सुसज्जित यह वंदे भारत एक्सप्रेस पहले कटड़ा तक सीमित थी, लेकिन अब इसका विस्तार जम्मू तक हो गया है। इस नई सेवा से जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर के बीच यात्रा अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक बन रही है। ट्रेन में पूरी तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्री सेवाएं उपलब्ध हैं।
रेलवे के अनुसार, दो मई से यह सेवा आम यात्रियों के लिए नियमित रूप से शुरू हो रही है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें इस रूट पर संचालित होंगी। प्रमुख स्टेशनों में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, रियासी, बनिहाल और संगलदान शामिल हैं।
इस नई रेल सेवा से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को बड़ा बढ़ावा मिल रहा है। दिल्ली से कश्मीर तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी का सपना अब तेजी से साकार होता दिख रहा है।