रील का जुनून बना जानलेवा: सीने पर पिस्टल रख ट्रिगर दबाया, युवक की मौके पर मौत

17मार्च 2026

राजधानी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया रील बनाने का जुनून एक युवक की जान ले बैठा। पवन नामक युवक अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल के साथ स्टंट वीडियो बना रहा था, लेकिन यह शौक उसकी आखिरी गलती साबित हुआ।
बताया जा रहा है कि वीडियो शूट के दौरान पवन ने पिस्टल में मैगजीन डालकर उसे अपने सीने से सटा लिया। इसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके दिल में जा लगी। घटना इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक हथियार के साथ वीडियो बनाते हुए स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह भी देखा जा रहा है कि लापरवाही किस स्तर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *