बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत, क्रैश साइट से सामने आई भयानक तस्वीरें

महाराष्ट्र के बारामती में सोमवार को एक भयानक विमान हादसा हुआ है। डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान बारामती किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था।
क्रैश स्थल से सामने आई पहली वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान का मलबा बिखरा हुआ है और दूर-दूर तक धुआं उठ रहा है। पूरा विमान जलकर खाक हो गया है और जमीन भी जली हुई नजर आ रही है। इस विमान में अजित पवार के अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे।
इस समय सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा क्रैश लैंडिंग के दौरान हुआ या किसी तकनीकी खराबी की वजह से। अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *