बीजापुर के अंकित सकनी ने रचा इतिहास, UPSC में सफलता से बढ़ाया बस्तर का मान

7मार्च2026

बीजापुर बस्तर अंचल से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के गुदमा गांव के युवा अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में उन्हें 816वीं रैंक मिली है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने वाले अंकित की यह उपलब्धि पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गई है। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
अंकित के पिता चंद्रैया सकनी और माता जमुना सकनी ने कठिन परिस्थितियों में भी बेटे की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि बीजापुर और बस्तर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
अंकित की इस उपलब्धि पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सफलता बस्तर के युवाओं के लिए एक संदेश है कि हालात चाहे जैसे भी हों, दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *