भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का मौका — 1 अप्रैल तक करें आवेदन

जगदलपुर, 23 फरवरी 2026। युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
जारी सूचना के मुताबिक अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के साथ ही स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। बस्तर जिले के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर स्थित कार्यालय से दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2966214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *