एसपी अंकिता शर्मा की सख्ती से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन बना अभेद सुरक्षा कवच, हाई अलर्ट मॉक ड्रिल में दिखी पुलिस की ताकत

27मई 2026


राजनांदगांव जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा लगातार बेहद सक्रिय और सख्त नजर आ रही हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और तेज निगरानी का ही परिणाम है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्थाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यापक हाई अलर्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी और मुस्तैदी को नई पहचान दी।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में जिला पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान संदिग्ध वस्तुओं की जांच, यात्रियों की सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, डॉग स्क्वॉड की सर्चिंग और संभावित खतरे से निपटने की पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया।

अंकिता शर्मा की कार्यशैली को लेकर जिले में पहले से ही चर्चा रहती है। अपराध नियंत्रण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर मोर्चे पर उनकी सक्रियता साफ दिखाई देती है। रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की व्यापक मॉक ड्रिल यह साबित करती है कि पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों का अनुशासन, एजेंसियों के बीच तालमेल और त्वरित कार्रवाई देखने लायक रही। स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह के अभ्यास लगातार किए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *