एशिया के नियाग्रा तट पर सजेगा समापन का रंगारंग मंच — गुरुवार को होगा चित्रकोट महोत्सव 2026 का भव्य समापन

चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आयोजित दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य समापन गुरुवार 19 फरवरी को किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध इस प्राकृतिक धरोहर स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के रजत जयंती वर्ष का समापन समारोह शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा।
समापन समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक विनायक गोयल करेंगे। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की अध्यक्ष पदमा लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप व योगेश बैज सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। स्थानीय सरपंच भंवर मौर्य की भी विशेष सहभागिता रहेगी।
आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महोत्सव के समापन अवसर पर आम जनता को सादर आमंत्रित किया है, ताकि लोग बस्तर की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के इस उत्सव का हिस्सा बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *