जगदलपुर /16/02/2026 जगदलपुर बस्तर से एक CISF जवान के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)) में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर अमन ओडिशा में पिकनिक के दौरान तेज बहाव में बह गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक अमन अपने चार साथियों के साथ घूमने के लिए ओडिशा गए थे। इसी दौरान शबरी नदी के किनारे समय बिताते हुए वे अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRF) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बचाव दल देर शाम से लगातार नदी और आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बताया जा रहा है कि लापता सब-इंस्पेक्टर की तैनाती नगरनार इस्पात संयंत्र में थी। घटना की खबर मिलते ही विभाग और सहकर्मियों में चिंता का माहौल है।
फिलहाल राहत एवं बचाव टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
पिकनिक बना हादसा: शबरी नदी में बहा CISF सब-इंस्पेक्टर, रातभर से सर्च ऑपरेशन जारी