आईटीआई बस्तर-बकावंड में प्रवेश का आज अंतिम मौका, 18 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जगदलपुर, 18अगस्त 2026। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बस्तर एवं बकावंड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 18 अगस्त 2026 को ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर है।

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर जाकर अपनी पसंद के ट्रेड के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है।

संस्थान प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में होने वाली किसी भी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके। 18 अगस्त के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *