नक्सल प्रभावित मुक्कावेली में विकास की नई रोशनी फरसेगढ़ क्षेत्र में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प, 32वां बड़ा पड़ाव

बीजापुर | 31 जनवरी 2026
नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना फरसेगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुक्कावेली में सुरक्षा और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। 29 जनवरी 2026 को दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र में नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की सफल स्थापना की गई।
यह कैम्प डीआरजी, जिला बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 19वीं वाहिनी (डी समवाय) की संयुक्त टीमों द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना है।

दुर्गम परिस्थितियों में साहसिक उपलब्धि
घने जंगल, पहुँचविहीन रास्ते और कठिन भौगोलिक हालात के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस, उच्च मनोबल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इस कैम्प की स्थापना की।
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 32 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अंतर्राज्यीय संपर्क को मिलेगा बल
नवीन कैम्प की स्थापना से भोपालपटनम, फरसेगढ़, सेण्ड्रा और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली को जोड़ने वाले मार्गों के विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर गांवों को सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का रास्ता भी प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *