दंतेवाड़ा/प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बारसूर अब केवल ऐतिहासिक पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तेजी से एडवेंचर टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां स्थापित छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी जिपलाइन पर्यटकों को आसमान में उड़ने जैसा रोमांचक अनुभव दे रही है। ऊंचाई से गुजरती जिपलाइन के दौरान नीचे फैली हरियाली, पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य रोमांच के साथ सुकून का एहसास कराते हैं।
एडवेंचर जोन बारसूर में जिपलाइन के साथ-साथ विशाल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल पर चढ़ाई का रोमांच भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां आने वाले सैलानी दोस्तों और परिवार के साथ रोमांच से भरपूर यादगार पल संजो रहे हैं।
पर्यटन प्रेमियों का कहना है कि बारसूर का यह एडवेंचर जोन न सिर्फ रोमांच प्रदान करता है, बल्कि प्रकृति के बेहद करीब ले जाने का अनोखा अवसर भी देता है। सप्ताहांत और छुट्टियों में यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
रोमांच के शौकीनों के लिए बारसूर अब एक नई
बारसूर बना एडवेंचर का नया हॉटस्पॉटछत्तीसगढ़ की सबसे लंबी जिपलाइन से आसमान में उड़ान, रोमांच और प्रकृति का अद्भुत संगम