जगदलपुर, 16 जनवरी 2026/
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में मदिरा विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस. द्वारा 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 25 जनवरी 2026 को निर्धारित समयावधि के पश्चात जिले की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें बंद कर दी जाएंगी, जबकि 26 जनवरी 2026 को पूरे दिन मदिरा विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान जिले में संचालित देशी मदिरा सीएस-2 (घघ/कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ एवं घघ कम्पोजिट), एफएल-3 (होटल एंड बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) तथा मद्य भण्डागार जगदलपुर को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित अवधि में न तो मदिरा का विक्रय हो और न ही किसी भी प्रकार का मदिरा संव्यवहार किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से भी गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
गणतंत्र दिवस पर जिले में रहेगा शुष्क दिवस, 26 जनवरी को सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद