बारिश में बह गई सड़क किनारे की मिट्टी, अब हादसे का खतरा

सेमरिया-रायपुर भसरौल मार्ग पर कटान से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने मरम्मत और भराव की मांग की

फतेहपुर23नवंबर2026/ विजयीपुर क्षेत्र में सेमरिया से रायपुर भसरौल जाने वाले मार्ग के किनारे बारिश के दौरान मिट्टी बह जाने से सड़क का किनारा कमजोर हो गया है। सड़क किनारे हुए कटान के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का कटा हुआ हिस्सा खासकर रात के समय आसानी से दिखाई नहीं देता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे मिट्टी का भराव कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों लाला, निरंजन, शैलेश यादव, पंकज, देवनाथ, केदारनाथ और वीरेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे कटान लगातार परेशानी का कारण बन रहा है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो समस्या और बढ़ सकती है।

ग्राम प्रधान मदन यादव ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी बह गई थी। जल्द ही मिट्टी भरवाकर सड़क की मरम्मत कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *