जगदलपुर, 20 नवंबर 2026। कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, बहुमूल्य सामग्री और स्टाम्प के सुरक्षित रखरखाव के साथ परिसर की साफ-सफाई की सराहना की। उन्होंने व्यापम और पीएससी से संबंधित पुरानी एवं अनुपयोगी परीक्षा सामग्री के उचित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अनिल कुमार पाठक सहित कोषालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।