छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 4 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर, 20 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती का मौका है। लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का निर्धारित प्रारूप विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

आवेदन संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के कार्यालयों में जमा किए जा सकेंगे। आवेदन सभी कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन पत्र सभी जिलों एवं संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अन्य पात्रता शर्तें, मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया सहित भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 4 दिसंबर की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट नियमित रूप से देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *