रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हुई।
बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे और लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद निर्णयों का विस्तृत विवरण स्पष्ट हो सकेगा।