अमृतसर, 4 अक्टूबर 2026। अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोहारका रोड इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गोल्डी ढिल्लों फिलहाल फरार है और उसके ब्रिटेन में छिपे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।