जगदलपुर, 29 सितंबर 2026। बस्तर में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठन लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्कल समाज बस्तर संभाग ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को 21 हजार रुपये का चेक सौंपा। समाज ने बाढ़ प्रभावित परिवारों और राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने के उद्देश्य से यह राशि देने का निर्णय लिया था।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उत्कल समाज की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।
चेक सौंपने के दौरान उत्कल समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष राजेश दास, सचिव सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद, कार्यालयीन सचिव अच्युत सामंत, कार्यकारिणी सदस्य अतुल दास सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।