शादी से इनकार बना मौत की वजह! 16 साल की छात्रा की हत्या से सनसनी, 12 घंटे में पुलिस ने खोला राज

प्रेम-प्रसंग में शादी से इनकार करने पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, शव झाड़ियों में फेंककर फरार हुए आरोपी; पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर1सितंबर 2026/शहर के कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग और शादी से इनकार करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में झाड़ियों के बीच फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कम्पू थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

खर्च चलाने के लिए दुकान पर करती थी काम

जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने खर्चों में मदद के लिए साड़ी की दुकान पर भी काम करती थी। अचानक उसकी हत्या की खबर सामने आने के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *