26अगस्त 2026/
बालोद/डौंडी लोहारा। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी लोहारा में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में सांसद ने बारिश को लेकर ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने अब लोगों का ध्यान खींच लिया है।
बारिश रुकवाने के लिए नींबू काटने का किया जिक्र
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बारिश से किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने नींबू काटकर बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की थी।
सांसद ने मंच से अपने अंदाज में कहा कि वह नींबू काटकर आए हैं, ताकि बारिश न हो और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बयान पर सोशल मीडिया में चर्चा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सांसद के बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सांसद का यह बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
CM साय की मौजूदगी में हुआ मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम
डौंडी लोहारा में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग ने बारिश को लेकर यह बात कही, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।