साढ़े तीन घंटे में गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 Kiss! वायरल हुई ‘Kissing Car’, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान

25अगस्त 2026

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों एक अनोखी कार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस कार की खासियत इसकी मॉडल या स्पीड नहीं, बल्कि पूरी बॉडी पर बने हजारों लिपस्टिक Kiss के निशान हैं। दावा है कि कार पर करीब 3400 Kiss के निशान बनाए गए थे।

बताया जा रहा है कि कार मालिक आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर इस अनोखे अंदाज में कार को सजाया। इसके लिए करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक कार पर लिपस्टिक से Kiss के निशान बनाए गए।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही पहुंची पुलिस तक

जब Kiss के निशानों से सजी कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो यह मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में भी आ गया। पुलिस ने कार को थाटीपुर इलाके से पकड़ लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5,500 रुपये का चालान किया।

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। कार पर बनाए गए लिपस्टिक के निशानों को भी हटवाया गया, जिसके बाद यह ‘Kissing Car’ चर्चा का विषय बन गई।

आखिर क्यों खास है ये मामला?

आमतौर पर लोग अपनी कार को स्टिकर, रैप या मॉडिफिकेशन से अलग लुक देते हैं, लेकिन ग्वालियर की यह कार अपने 3400 Kiss के निशानों की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई। सड़क पर इस अनोखी कार को देखकर राहगीरों की भी नजरें ठहर गईं।

फिलहाल, इस अजीबोगरीब अंदाज में कार सजाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं और 3400 Kiss वाली कार ग्वालियर की वायरल चर्चाओं में शामिल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *