रायपुर, 21 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमोली में हुए दर्दनाक सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
कोंडागांव के चार श्रमिकों की गई जान
हादसे में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की जान गई है। इनमें ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक शामिल हैं। घटना की खबर सामने आने के बाद मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृत श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
घायलों को भी मिलेगी 50 हजार रुपये की मदद
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हादसे में घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग और मदद सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सरकार ने जताई संवेदनशीलता
सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हादसे से प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए। राज्य सरकार ने इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया है।