ब्लैक फिल्म पर पुलिस का शिकंजा, 50 वाहनों से मौके पर ही हटवाई गई काली फिल्म

दंतेवाड़ा, 21 अगस्त 2026। सड़कों पर सुरक्षित यातायात और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दंतेवाड़ा में वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान करीब 50 वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई। वाहन चालकों को ब्लैक फिल्म से जुड़े यातायात नियमों की जानकारी देते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में लगी काली फिल्म को स्वेच्छा से तत्काल हटवा लें। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश देकर नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, आगामी दिनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ब्लैक फिल्म के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों के कांच में निर्धारित मानकों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *